सदर अस्पताल में मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक की पिटाई

Updated at : 14 Nov 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक की पिटाई

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह 10 बजे एक मरीज का मोबाइल लेकर ई-रिक्शा चालक फरार हो गया. अन्य मरीजों ने उसे मोबाइल चोरी करते देख चोर-चोर चिल्लाया. यह सुनकर अस्पताल के मुख्य गेट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ने का प्रयास किया. चोर ने गार्ड को धक्का […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह 10 बजे एक मरीज का मोबाइल लेकर ई-रिक्शा चालक फरार हो गया. अन्य मरीजों ने उसे मोबाइल चोरी करते देख चोर-चोर चिल्लाया. यह सुनकर अस्पताल के मुख्य गेट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ने का प्रयास किया. चोर ने गार्ड को धक्का देकर भाग गया. आधा घंटा बाद ई-रिक्शा लेने पहुंचे चोर को मरीजों ने पहचानते हुए पकड़कर पीट दिया. इसके बाद चोर मो विक्की को गार्ड को सुपुर्द कर दिया.

गार्ड मो तौहिक ने चोर को थाने ले जाने की बात कह आधे रास्ते में छोड़ दिया. मो विक्की बड़ी बाजार गरीब बस्ती के निवासी हैं. लोगों ने बताया कि मो विक्की ई-रिक्शा (जेएच- 06जे- 9323) अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के सामने खड़ा कर वार्ड में घुस गया. वह इलाजरत मरीज बड़ाजामदा के पांड्राशाली निवासी सनातन लोहार का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था.

सनातन लोहार ने वार्ड में स्विच बोर्ड पर मोबाइल चार्ज कर रहे थे. सूचना पाकर ई-रिक्शा मालिक धोबी तालाब निवासी मो शहरूख अस्पताल में पहुंचा. अपना ई-रिक्शा ले गया. उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा भाड़े पर चलाने के लिए मो विक्की का भाई मो अली को दिया था. मो विक्की उसका ई-रिक्शा लेकर सदर अस्पताल आ गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola