घर में आग से मां व सात वर्षीय बेटी जिंदा जलीं

जैंतगढ़ : मयूरभंज जिले के बांगरीपोसी प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथखुंटा के आखड़ाशाल में शनिवार की रात घर में आग लगने से मां और सात वर्ष की बच्ची की मौत हो गयी. जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है. पांच साल की बेटी व तीन साल का बेटा बाल-बाल बच गया. घटना में वीणा सिंह (26) […]
जैंतगढ़ : मयूरभंज जिले के बांगरीपोसी प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथखुंटा के आखड़ाशाल में शनिवार की रात घर में आग लगने से मां और सात वर्ष की बच्ची की मौत हो गयी. जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है. पांच साल की बेटी व तीन साल का बेटा बाल-बाल बच गया. घटना में वीणा सिंह (26) जिंदा जल गयी. वहीं उसकी सात वर्षीया बेटी चुमकी की बारीपदा अस्पताल में मौत हो गयी. वीणा के पति बाबू सिंह घर से काफी दूर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. लोगों ने उसे बारीपदा पीआरएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




