एसपी से की बेटी के अपहरण की शिकायत

Updated at : 11 Nov 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी से की बेटी के अपहरण की शिकायत

चाईबासा : मझगांव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा (16 वर्षीया) का 9 अक्टूबर को उसी के गांव केसना थाना मझगांव निवासी ललित नायक (26) ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. लड़की के पिता ने इस संबंध में मझगांव थाना में लिखित शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने इस […]

विज्ञापन

चाईबासा : मझगांव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा (16 वर्षीया) का 9 अक्टूबर को उसी के गांव केसना थाना मझगांव निवासी ललित नायक (26) ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. लड़की के पिता ने इस संबंध में मझगांव थाना में लिखित शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे निराश होकर लड़की के पिता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन सौंप कर इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है.

लड़की के पिता जगन्नाथ नायक ने स्थानीय विधायक निरल पुरती, जिला झामुमो अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिप सदस्य सोमनाथ चातर आदि को भी प्रतिलिपि देकर उनसे भी मदद की गुहार लगायी है.

जिला सचिव सोनाराम देवगम ने भी पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में अविलंब कड़ी कार्रवाई करने एवं मझगांव थाना प्रभारी को कड़ा निर्देश देने की मांग की है. एक नाबालिग लड़की के अपहरण का एक महीना बीत जाने के बाद भी अपहृता कहां है, किस हाल में है, इसकी कोई सूचना नहीं मिल पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola