रेल लाइन में थी चार इंच दरार, बाल-बाल बची अप टाटा-इतवारी पैसेंजर

Updated at : 11 Nov 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
रेल लाइन में थी चार इंच दरार, बाल-बाल बची अप टाटा-इतवारी पैसेंजर

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबांबो के बीच शुक्रवार की सुबह की-मैन की सूझबूझ से अप टाटा-इतवारी पैसेंजर (58111) बेपटरी होने से बाल-बाल बच गयी. दरअसल रेल लाइन पर बड़ी दरार आ गयी थी. ट्रेन टूटी पटरी की तरफ बढ़ रही थी. इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे डीटीएम-9 के की-मैन भुवनेश्वर प्रधान […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबांबो के बीच शुक्रवार की सुबह की-मैन की सूझबूझ से अप टाटा-इतवारी पैसेंजर (58111) बेपटरी होने से बाल-बाल बच गयी. दरअसल रेल लाइन पर बड़ी दरार आ गयी थी. ट्रेन टूटी पटरी की तरफ बढ़ रही थी. इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे डीटीएम-9 के की-मैन भुवनेश्वर प्रधान की नजर टूटी पटरी पर पड़ी. की-मैन ने तुरंत रेललाइन पर लाल झंडा लगा दिया. इससे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रोक दी. करीब 30 मिनट अप लाइन से ट्रेन परिचालन ठप रहा.

सीकेपी मंडल : राजखरसावां-बड़ाबांबो के बीच टूटी थी पटरी
तेज गति ट्रेन अचानक रोकना जोखिम भरा था : चालक
रेलवे के अनुसार टाटा-इतवारी पैसेंजर से करीब 45 मिनट पहले इस रेल लाइन पर पुरी-निजामुद्दीन उत्कल एक्सप्रेस गुजरी थी. ट्रेन गुजरने के बाद पटरी में चार इंच का दरार हो गया था. टाटा-इतवारी पैसेंजर के चालक सी लकड़ा ने कहा शीतकालीन पटरी गश्ती कर रहे पेट्रोलिंग मैन का संकेत मिला था. इस संकेत पर ट्रेन रोकी गयी. ट्रेन की गति अधिक होने से ट्रेन को नियंत्रित करना काफी जोखिम भरा था.
की-मैन को मिलेगा जीएम अवार्ड
टाटा-इतवारी पैसेंजर को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने वाले की-मैन भुवनेश्वर प्रधान को दपू रेलवे महाप्रबंधक संरक्षा अवार्ड मिलेगा. रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने संरक्षा एवार्ड के लिये की-मैन का नाम भेजा है.
तापमान घटने की वजह से टूटी पटरी : जनसंपर्क अधिकारी
सीकेपी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री भाष्कर ने बताया कि राजखरसावां-बड़ाबांबो के बीच पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने पटरी में दरार देखा. इसके कारण टाटा-इतवारी पैसेंजर आधा घंटा व आद्रा-चक्रधरपुर पैसेंजर 15 मिनट प्रभावित रही. सुबह 7.45 बजे से 8.15 बजे के बीच पटरी की मरम्मत की गयी. उत्कल एक्सप्रेस के गुजरने केबाद पटरी में दरार आयी. उन्होंने कहा कि संभवत: तापमान घटने से पटरी में दरार आयी है. इसे लेकर एक नवंबर से शीतकालीन गश्ती की शुरुआत की गयी है. बंडामुंडा- राउरकेला क्षेत्र में डिस्ट्रेटिंग वर्क शुरू होना है.
अचानक झटका लगा, ट्रेन रुक गयी : यात्री
टाटा-इतवारी पैसेंजर के यात्री शिवशंकर ने बताया कि अचानक ट्रेन में झटका लगा और ट्रेन रूक गयी. डर के मारे कई यात्री ट्रेन से उतर गये. इंजन से 100 मीटर की दूरी पर रेल लाइन में दरार था.
आधा घंटा में अस्थायी मरम्मत के बाद ट्रेन पार करायी
घटना के कारण सुबह करीब 7.45 बजे से 8:15 बजे तक टाटा-इतवारी पैसेंजर खड़ी रही. रेलवे के इंजीनियरों व की-मैन ने टूटी पटरी की अस्थायी मरम्मत की. इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से पार कराया गया. इसके बाद तुरंत ब्लॉक लेकर पटरी को पूरी तरह दुरुस्त किया गया. इसके बाद राजेंद्रनगर-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस व हावड़ा-टिटलागढ़ आदि ट्रेन गुजरी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola