बाल वैज्ञानिकों के हुनर के मुरीद हुए पंकज सतीजा

Updated at : 11 Nov 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों के हुनर के मुरीद हुए पंकज सतीजा

नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. टाटा स्टील, नोवामुंडी के महाप्रबंधक पंकज सतीजा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उनके साथ नोवामुंडी के चीफ आरपी माली एवं एडमिनिस्ट्रेटिव हेड केसी दास भी उपस्थित थे. उद्घाटन के बाद उन्होंने हर बाल वैज्ञानिक के करीब जाकर उनके […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. टाटा स्टील, नोवामुंडी के महाप्रबंधक पंकज सतीजा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उनके साथ नोवामुंडी के चीफ आरपी माली एवं एडमिनिस्ट्रेटिव हेड केसी दास भी उपस्थित थे. उद्घाटन के बाद उन्होंने हर बाल वैज्ञानिक के करीब जाकर उनके मॉडलों को देखा तथा उनकी सराहना की. मुख्य अतिथि ने कहा कि हर बच्चे में अपार संभावनाएं छिपी रहती हैं,

जिसे माता-पिता एवं शिक्षक निखारने का काम करते हैं. उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार मॉडलों के रूप में दिखे बच्चों के हुनर की तारीफ की. प्रदर्शनी में मुख्य रूप से अक्षय ऊर्जा से संबंधित मॉडलों में पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा तथा पनबिजली को बच्चों ने प्रमुखता से स्थान दिया है. ये ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी उपयोगी हैं, जहां आज भी बिजली नहीं पहुंच पायी है.

वर्तमान मनुष्य की सबसे बड़ी जिम्मेवारी पर्यावरण सुरक्षा पर भी बच्चों ने अपने मॉडलों से उन पर अपना समाधान प्रस्तुत किया है. सड़क, रेल तथा खानों में सुरक्षा एवं स्वच्छ भारत पर आधारित मॉडल भी प्रदर्शित किये हैं.

बच्चों ने जल संरक्षण के साथ ही ऊर्जा संरक्षण, पशु संरक्षण, स्मार्ट सिटी तथा ग्रीन सिटी के माध्यम से अपना हुनर दिखाया. विज्ञान शिक्षक एपी दुबे, यूके चौधरी, जीएन साहू, पीके दास, जे रमा तथा रॉबिन मुखर्जी ने इन बच्चों की मॉडल निर्माण मदद की. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola