गितिलिपी में दो किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति

चाईबासा : सदर प्रखंड के हरिला पंचायत अंतर्गत छेड़ीगोट गितिलिपी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी का स्वागत किया. मुखिया जगमोहन सवैयां ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी एवं सांसद लक्ष्मण गिलुवा के प्रयास से दो किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. […]
चाईबासा : सदर प्रखंड के हरिला पंचायत अंतर्गत छेड़ीगोट गितिलिपी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी का स्वागत किया. मुखिया जगमोहन सवैयां ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी एवं सांसद लक्ष्मण गिलुवा के प्रयास से दो किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. मौके पर ग्रामीण मुंडा समेत अन्य ग्रामीणों ने जर्जर हो चुके चेकडैम के जीर्णोद्धार की मांग की. 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष ब्राजील सुंडी ने भी अपने विचार रखें.
श्री नंदी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं का समाधान होगा. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री चुमरु चाटोम्बा ,युवा मोर्चा के विक्की शर्मा जिला कोषाध्यक्ष संजय अखाड़ा के अलावा जोलेन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इन समस्याओं पर चर्चा : बिजली बिल अधिक आने, पानी की समस्या, समय पर राशन मिलने के अलावा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




