‘आनंदलोक’ का उदघाटन आज मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेंगे चाकुलिया

Updated at : 10 Nov 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
‘आनंदलोक’ का उदघाटन आज मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेंगे चाकुलिया

चाकुलिया : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को चाकुलिया आ रहे हैं. वह यहां आनंदलोक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आनंदलोक अस्पताल सज-धज कर तैयार है. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से अस्पताल पहुंचेंगे. […]

विज्ञापन

चाकुलिया : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को चाकुलिया आ रहे हैं. वह यहां आनंदलोक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आनंदलोक अस्पताल सज-धज कर तैयार है. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से अस्पताल पहुंचेंगे.

अस्पताल के उदघाटन के बाद टाउन हॉल में समारोह को संबोधित भी करेंगे. समारोह की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी करेंगे. समारोह में विशिष्ट अतिथि राज्य स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद विद्युत वरण महतो और आनंदलोक के चेयरमैन देव कुमार सर्राफ होंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अमित कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू समेत अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola