नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का काला दिवस आज

Updated at : 08 Nov 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का काला दिवस आज

चाईबासा : नोटबंदी के विरोध में आठ नवंबर को जमशेदपुर में कांग्रेस कोल्हान स्तर पर काला दिवस मनायेगी. यह जानकारी कांग्रेस के सचिव सह झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी व मध्य प्रदेश के विधायक उमंग सिंघार ने कहीं. वे मंगलवार को चाईबासा कांग्रेस भवन में कार्यक्रम की तैयारी बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा केंद्र […]

विज्ञापन

चाईबासा : नोटबंदी के विरोध में आठ नवंबर को जमशेदपुर में कांग्रेस कोल्हान स्तर पर काला दिवस मनायेगी. यह जानकारी कांग्रेस के सचिव सह झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी व मध्य प्रदेश के विधायक उमंग सिंघार ने कहीं. वे मंगलवार को चाईबासा कांग्रेस भवन में कार्यक्रम की तैयारी बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने बिना तैयारी नोटबंदी कर जनता पर कहर बरसाया. देश की अर्थव्यवस्था पर इसके कारण बड़ी चोट लगी है. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ज्योति सिंह मथारू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, चांदमनी बालमुचू, राधामोहन बनर्जी, त्रिशानु राय आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola