भाजपा गरीब जनता को ठगने का काम कर रही : विधायक
Updated at : 05 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : आसनतलिया स्थित कुड़माली भवन में झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन चक्रधरपुर : राज्य को भाजपा मुक्त प्रदेश करने के लिए सभी को संगठित होना जरूरी है. राज्य को भाजपा मुक्त करने के साथ ही राज्य में विकास की गति भी तेज होगी. यह बात आसनतलिया स्थित कुड़माली भवन में आयोजित झामुमो प्रखंड स्तरीय […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : आसनतलिया स्थित कुड़माली भवन में झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
चक्रधरपुर : राज्य को भाजपा मुक्त प्रदेश करने के लिए सभी को संगठित होना जरूरी है. राज्य को भाजपा मुक्त करने के साथ ही राज्य में विकास की गति भी तेज होगी. यह बात आसनतलिया स्थित कुड़माली भवन में आयोजित झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक शशिभूषण सामाड ने कही.
उन्होंने कहा कि राज्य अलग होने के 13 साल तक भाजपा सत्ता में रही. सत्ता में रह कर भाजपा केवल गरीब जनता को ठग रही है. भाजपा गरीबों के हित में नहीं, बल्कि पूंजिपतियों की सरकार है. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता जवाब देगी. सम्मेलन के दौरान पंचायत समिति, बूथ कमेटी का गठन, सदस्यता अभियान चलाने, पंचायत स्तरीय प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने, संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.
साथ ही पंचायत प्रभारियों का भी चयन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने की. मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव, केंद्रीय सदस्य ए रहमान हिना, सोनाराम देवगम, विजय मुंडा, त्रिनाथ महतो, पोरेश मंडल, कालिया जामुदा, संदीप केरकेट्टा, भीमसेन होनहागा, लखींद्र गागराई, मोटाय केराई, सीताराम पुरती समेत अन्य मौजूद थे.
दो मुखिया ने झामुमो का थामा दामन: कार्यकर्ता सम्मेलन में जामिद पंचायत की मुखिया मंजूश्री तियु व सिलफोड़ी पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा ने झामुमो का दामन थामा. मुखिया मंजूश्री तियु को झामुमो प्रखंड महिला मोर्चा का प्रभारी व मुखिया मेलानी बोदरा सह प्रभारी चुने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




