केयू छात्रसंघ चुनाव स्थगित, नयी तिथि की घोषणा जल्द

Updated at : 03 Nov 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
केयू छात्रसंघ चुनाव स्थगित, नयी तिथि की घोषणा जल्द

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में तृतीय छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना रद्द कर फिलहाल चुनाव स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को प्रतिकुलपति डॉ रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई चुनाव कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. विद्यार्थियों की मांग और नामांकन प्रक्रिया चलने की वजह से विवि ने फिलहाल चुनाव नहीं कराने का […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में तृतीय छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना रद्द कर फिलहाल चुनाव स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को प्रतिकुलपति डॉ रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई चुनाव कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. विद्यार्थियों की मांग और नामांकन प्रक्रिया चलने की वजह से विवि ने फिलहाल चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है. वहीं सात नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है. कई विद्यार्थी अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं.

इसके कारण कॉलेज को मतदाता सूची तैयार करने में परेशानी हो रही है. सभी परेशानियों को देखते हुए छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया. आगामी बैठक में चुनाव की नयी तिथि तय की जायेगी.

चुनाव का मकसद विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना : प्रोवीसी
हालांकि चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों व विवि प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है. 18 नवंबर को पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेजों में चुनाव होना था, जबकि विवि स्तरीय का चुनाव 22 नवंबर को किया जाना था. बैठक में प्रतिकुलपति ने कहा कि चुनाव कराने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना होता है. यदि चुनाव से विद्यार्थियों को लाभ न हो तो चुनाव क्यों करायें. हमारी कोशिश है कि चुनाव की नयी तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाये.
मौके पर डीएसडब्ल्यू सह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो एके उपाध्याय, प्रॉक्टर डॉ एके झा, टाटा कॉलेज की प्रचार्या प्रो कस्तूरी बोयपाई समेत अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे.
इन कॉलेजों में होना है चुनाव
टाटा कॉलेज, चाईबासा
महिला कॉलेज चाईबासा
जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा
जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर
काशी साहू कॉलेज सरायकेला
सिंहभूम कॉलेज, चांडिल
को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज जमशेदपुर
वीमेंस कॉलेज, जमशेदपुर
वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर
ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर
एमबीएम कॉलेज जमशेदपुर
एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर
घाटशिला कॉलेज घाटशिला
बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा
मॉडल महिला कॉलेज खरसावां
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola