भूमि अधिग्रहण संशोधन के विरोध में जायेंगे कोर्ट
Updated at : 02 Nov 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर. मैरामसाई के ग्रामीणों ने लिया निर्णय जगन्नाथपुर : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में बुधवार को मैरामसाई स्थित सुमंत ज्योति सिंकु के आवास में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मानकी बिरसा भगवान सिंकु ने की. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चांपिया ने कहा सीएनटी संशोधन अधिनियम निरस्त होने पर सरकार बौखला गयी. सरकार को […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर. मैरामसाई के ग्रामीणों ने लिया निर्णय
जगन्नाथपुर : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में बुधवार को मैरामसाई स्थित सुमंत ज्योति सिंकु के आवास में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मानकी बिरसा भगवान सिंकु ने की.
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चांपिया ने कहा सीएनटी संशोधन अधिनियम निरस्त होने पर सरकार बौखला गयी. सरकार को झारखंड की जनता की चिंता नहीं है. ग्रामसभा व मानकी मुंडा शासन व्यवस्था को समाप्त करने पर तूली है. भूमि अधिग्रहण संशोधित अधिनियम सीएनटी एक्ट कानून से भी खतरनाक है. सरकार कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि घोषित कर लैंड बैंक में जमा कर रही है. निर्णय हुआ कि संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में जायेंगे.
सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की. बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, नवाज हुसैन ,मंजीत कोड़ा, विपिन गोप, ज्वाला कोड़ा, राजू लागुरी,सुमंत सिंकु, बिरेंद्र बालमुचू , मुंडा कानुराम लागुरी, जगदीश सिंकु, डेविड सिंकु, अंतिम सिंकु, विनीत लागुरी, बबलू गोप, आशा पुरती, विपिन हेमब्रम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




