जेएलएन समेत चार कॉलेजों ने नहीं दी मतदाता सूची, शो-कॉज

चाईबासा : कोल्हान विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर चार कॉलेज गंभीर नहीं हैं. एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर और काशी साहू कॉलेज सरायकेला ने निर्धारित समय पर विवि को मतदाता सूची नहीं सौंपा है. उन कॉलेजों को अंतिम तिथि खत्म होने के बाद दो दिनों का समय दिया गया था. […]
चाईबासा : कोल्हान विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर चार कॉलेज गंभीर नहीं हैं. एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर और काशी साहू कॉलेज सरायकेला ने निर्धारित समय पर विवि को मतदाता सूची नहीं सौंपा है. उन कॉलेजों को अंतिम तिथि खत्म होने के बाद दो दिनों का समय दिया गया था.
इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखायी. विवि ने मंगलवार को चारों कॉलेजों को शो-कॉज किया है. सभी को मौखिक रूप से बुधवार की मध्याह्न 12 बजे तक किसी हालत में मतदाता सूची सौंपने को कहा गया है. वहीं शो-कॉज का जवाब मिलने के बाद कॉलेजों के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




