चाईबासा डीएसपी सड़क दुर्घटना में घायल
Updated at : 24 Oct 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

खुद कार चला रहे थे डीएसपी, बॉडीगार्ड समेत दबे बॉडीगार्ड सुरक्षित, डीएसपी को आयीं गंभीर चोटें चक्रधरपुर : चाईबासा के डीएसपी अशोक रविदास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घटना एनएच-75 (इ) पर करंजो मोड़ के पास हुई. चाईबासा की ओर आ रहे डीएसपी की कार का एक टायर फट गया जिससे […]
विज्ञापन
खुद कार चला रहे थे डीएसपी, बॉडीगार्ड समेत दबे
बॉडीगार्ड सुरक्षित, डीएसपी को आयीं गंभीर चोटें
चक्रधरपुर : चाईबासा के डीएसपी अशोक रविदास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घटना एनएच-75 (इ) पर करंजो मोड़ के पास हुई. चाईबासा की ओर आ रहे डीएसपी की कार का एक टायर फट गया जिससे वह पलट गयी और उसके नीचे डीएसपी व उसके बॉडीगार्ड दब गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपी अशोक रविदास अपने बॉडीगार्ड सेवेस्टेन जोजो के साथ ऑल्टो (जेएच02यू-2147) में सवार होकर रांची की ओर से चाईबासा आ रहे थे.
कार को स्वयं डीएसपी ही चला रहे थे. कराईकेला थाना से आगे बढ़ने के बाद कार का अगला टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गयी. कार पलटने से डीएसपी व बॉडीगार्ड उसके नीचे दब गये. इससे डीएसपी को दायां हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं जबकि बॉडीगार्ड को कोई चोट नहीं आयी. घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
घटना की सूचना कराईकेला थाना प्रभारी को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल डीएसपी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉ नंदू होनहागा ने डीएसपी का प्राथमिक उपचार किया. उनका हालचाल जानने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डीएसपी वहां से रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




