छठ घाट की सफाई में कोताही नहीं की जायेगी बरदाश्त

Updated at : 24 Oct 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट की सफाई में कोताही नहीं की जायेगी बरदाश्त

चक्रधरपुर : एसडीओ प्रदीप प्रसाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश चक्रधरपुर : छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने सीढ़ी नदी छठ घाट, बलिया घाट व थाना नदी छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया. एसडीओ श्री […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : एसडीओ प्रदीप प्रसाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश

चक्रधरपुर : छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने सीढ़ी नदी छठ घाट, बलिया घाट व थाना नदी छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया. एसडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि जल्द से जल्द सभी घाटों की सफाई पूरी की जाये. बिजली की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. छठ व्रत के दिन बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित रहेगी. छठ घाटों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. सफाई कर्मचारी व सफाई प्रभारी सनातन मुखी को सफाई में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola