बिना बर्थ के ही छठ पर्व मनाने घर गये लोग
Updated at : 24 Oct 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है. सोमवार को भीड़ और लंबी वेटिंग को देखकर भी कई यात्री छठ पर्व मनाने को लेकर अपने घरों के लिए रवाना हुए. कई यात्री ट्रेनों में लटककर रवाना हुए. रेलवे रिजर्वेशन केंद्र में सोमवार को काफी लोग तत्काल के जरिये कंफर्म सीट […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है. सोमवार को भीड़ और लंबी वेटिंग को देखकर भी कई यात्री छठ पर्व मनाने को लेकर अपने घरों के लिए रवाना हुए. कई यात्री ट्रेनों में लटककर रवाना हुए. रेलवे रिजर्वेशन केंद्र में सोमवार को काफी लोग तत्काल के जरिये कंफर्म सीट की उम्मीद से सुबह से ही लाइन में लगे थे. तत्काल में भी कुछ ही लोगों को टिकट मिला. शेष लोगों को वेटिंग की स्थिति से जूझना पड़ा. ट्रेनों में भारी भीड़ की स्थिति दुर्ग-राजेंद्र नगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों में भी देखने को मिली. साउथ बिहार एक्सप्रेस व हावड़ा-मुंबई ट्रेनों में बर्थ नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर बर्थ के बीच बैठे नजर आये. स्लीपर के साथ एसी बोगियों में भी वेटिंग रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




