नाबालिग ने दुपट्टे से पेड़ पर फांसी लगायी

Updated at : 22 Oct 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग ने दुपट्टे से पेड़ पर फांसी लगायी

शुक्रवार की सुबह से लापता थी वर्षों पहले माता-पिता की मौत हो गयी थी मझगांव : मझगांव थानांतर्गत आसनपाठ पंचायत के जागदासाई गांव में शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग जानकी सिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम से जानकी घर से लापता थी. देर रात तक खोजबीन के […]

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से लापता थी

वर्षों पहले माता-पिता की मौत हो गयी थी
मझगांव : मझगांव थानांतर्गत आसनपाठ पंचायत के जागदासाई गांव में शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग जानकी सिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम से जानकी घर से लापता थी. देर रात तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. सुबह स्थानीय लोगों ने खेत जाने के दौरान जानकी को पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका देखा. घटना की जानकारी मझगांव थाने में दी. थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे थे.
पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया. परिजनों के मुताबिक जानकी सिकुं के सिर से वर्षों पहले माता-पिता का साया उठ गया था. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. इसके चलते उसने दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच
कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola