आंदोलनकारियों के मार्ग पर चलने का संकल्प

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय आजसू छात्र संघ कार्यकर्ताओं ने टुंगरी में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व अजीत व धनंजय महतो का शहादत दिवस मनाया. दोनों आंदोलनकारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया. विवि प्रभारी सैम पटेल ने कहा कि जिस तरह स्व अजीत व धनंजय ने अपने हक के लिये […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय आजसू छात्र संघ कार्यकर्ताओं ने टुंगरी में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व अजीत व धनंजय महतो का शहादत दिवस मनाया. दोनों आंदोलनकारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया. विवि प्रभारी सैम पटेल ने कहा कि जिस तरह स्व अजीत व धनंजय ने अपने हक के लिये लड़ाई लड़ी. हम छात्रों को भी लड़ना होगा.
हमारे बीच कई शोषण करने वाले मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि सिंहभूम कॉलेज के दोनों आंदोलनकारी विद्यार्थियों के मार्ग पर हम सबों को चलना होगा. झारखंड अलग हुये 17 साल बीत गये है. अब समय आ गया है कि झारखंड आंदोलन के दौरान मारे गये इन नायकों को राज्य के अन्य हिस्सों के लोग भी जाने. संघ सचिव नव कुमार प्रधान, उपाध्यक्ष विष्णु कुमार झा, नरेंद्र नायक, रमेश गंजू व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




