60 बटालियन ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर : पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर स्थित 60 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने कैंप में अस्थायी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. एसएस यादव ने सर्वप्रथम 21 अक्टूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग में भारत मां की रक्षा में शहीद हुए वीर सपूतों के नाम को पढ़कर सुनाया. […]
चक्रधरपुर : पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर स्थित 60 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने कैंप में अस्थायी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. एसएस यादव ने सर्वप्रथम 21 अक्टूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग में भारत मां की रक्षा में शहीद हुए वीर सपूतों के नाम को पढ़कर सुनाया. इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं वाहिनी के सूबेदार मेजर ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पुलिस अधिकारियों एवं कर्मिकों ने शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन भी रखा. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी एसएस यादव, उप कमांडेंट दिनेश सिंह, गौतम कुमार, डॉ रजनीश व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




