प्रेमी व माता-पिता पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

चाईबासा : बड़ी बाजार के मस्जिद मुहल्ला निवासी नुसरत जहां ने अपने प्रेमी व उसके माता-पिता पर दहेज मांगने व प्रताड़ित करने का मामला सदर थाने में दर्ज करायी है. प्रेमी एहसान कुरैशी, पिता खुर्शीद कुरैशी और मां असीमा खातून (तीनों कसाई मुहल्ला) को आरोपी बनाया है. दर्ज मामले में बताया है कि आठ साल […]
चाईबासा : बड़ी बाजार के मस्जिद मुहल्ला निवासी नुसरत जहां ने अपने प्रेमी व उसके माता-पिता पर दहेज मांगने व प्रताड़ित करने का मामला सदर थाने में दर्ज करायी है. प्रेमी एहसान कुरैशी, पिता खुर्शीद कुरैशी और मां असीमा खातून (तीनों कसाई मुहल्ला) को आरोपी बनाया है. दर्ज मामले में बताया है कि आठ साल पहले (जब वह नाबालिग थी) से एहसान कुरैशी के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था. एहसान ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया. एहसान उसे अपने रिश्तेदार के घर भी ले गया था.
दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. जुलाई 17 को एहसान ने शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद बातचीत बंद कर दी. उसके माता-पिता एहसान की दूसरी शादी कराना चाहते हैं. नुसरत ने शादी का दबाव दिया, तो एहसान व उसके माता-पिता ने दो लाख रुपये की मांग की. नुसरत ने एक सितंबर को पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी. 11 सितंबर 17 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. न्यायालय के आदेश पर 9 अक्तूबर 17 को सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




