जेकेएम कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

चाईबासा : जामिनीकांत डिग्री कॉलेज में शनिवार को नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. स्वागत समारोह का कॉलेज के सचिव यामिनीकांत के साथ अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें बताया कि संघर्ष से व्यक्तित्व को […]
चाईबासा : जामिनीकांत डिग्री कॉलेज में शनिवार को नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. स्वागत समारोह का कॉलेज के सचिव यामिनीकांत के साथ अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें बताया कि संघर्ष से व्यक्तित्व को मजबूती मिलती है. इस आलोक में उन्होंने छात्रों को ग्रामीण परिवेश की दुविधा से जूूझते हुए आगे बढ़ने को कहा.
इसमें कॉलेज से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. समारोह में सचिव यामिनी कांत एवं डॉ कल्याणी के साथ जेके बीएड कॉलेज की प्रभारी पूनम कुमारी, जेकेएम हाई स्कूल की हेडमिस्ट्रेस जीतिका कुमारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. स्वागत समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. कॉलेज की एनएसएस समन्विका प्रमिला मांझी ने एनएसएस की गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में शिक्षिका तान्या सरकार, धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका प्रमिला मांझी ने किया. मौके पर प्रो डॉ सोनाली राय, कार्तिक चंद्र साहू, मौसमी महतो, रंजना आंनद, निशि श्रीवास्तव, स्वाती गुप्ता, कविता धारा, शिक्षक संजू राय, अजित कुमार पंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




