केयू : राष्ट्रीय छऊ नृत्य पर सेमिनार दिसंबर में

Updated at : 05 Oct 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
केयू : राष्ट्रीय छऊ नृत्य पर सेमिनार दिसंबर में

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का मानवीकी संकाय दिसंबर के पहले सप्ताह में ‘राष्ट्रीय छऊ नृत्य’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार करेगा. विवि में पहली बार छऊ नृत्य पर संगोष्ठी होने जा रही है. इसमें देश के विभिन्न विवि के कुलपति, शिक्षक व छऊ नृत्य के जानकार शामिल होंगे. बुधवार को कोल्हान विवि के प्रॉक्टर डॉ […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का मानवीकी संकाय दिसंबर के पहले सप्ताह में ‘राष्ट्रीय छऊ नृत्य’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार करेगा. विवि में पहली बार छऊ नृत्य पर संगोष्ठी होने जा रही है. इसमें देश के विभिन्न विवि के कुलपति, शिक्षक व छऊ नृत्य के जानकार शामिल होंगे. बुधवार को कोल्हान विवि के प्रॉक्टर डॉ एके झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सेमिनार के आयोजन करने पर विचार किया गया. इसमें मुख्य विषय लोक साहित्य एवं लोक गीत,

छऊ नृत्य की विविध शैली, छऊ नृत्य के परिधान का महत्व, वर्तमान परिवेश में छऊ नृत्य की परिस्थिति, छऊ नृत्य का विकास, अंतराष्ट्रीय मंच पर छऊ की प्रस्तुति, छऊ कलाकारों की स्थिति, कोल्हान प्रमंडल में छऊ नृत्य की स्थिति व संभावनाएं पर चर्चा होगी. पहले दिन सीनेट हॉल में संगोष्ठी होगी. दूसरे दिन छऊ का प्रदर्शन होगा. बैठक में मुख्य रूप से दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ एसपी मंडल, टीआरएल विभागाध्यक्ष डॉ कारू माझी, डॉ आरएस दयाल उपस्थित थे.

सेमिनार के लिये कमेटी बनी : छऊ सेमिनार की सफलता के लिये विवि ने कमेटी का गठन किया है. मानवीकी डीन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती और प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह को संरक्षक बनाया गया है. वहीं दर्शनशास्त्र विभाग डॉ एसपी मंडल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो एके पॉल, टीआरएल विभागाध्यक्ष डॉ कारू माझी, बंगला विभागाध्या डॉ तपन खांरा, प्रॉक्टर डॉ एके झा को सदस्य बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola