पार्टी में गये थे भाई-बहन, लौटे तो घर में झूलता मिला छोटा भाई

Updated at : 03 Oct 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी में गये थे भाई-बहन, लौटे तो घर में झूलता मिला छोटा भाई

टुंगरी का मामला. टाटा कॉलेज में इंटर का छात्र था शुभनाथ माता-पिता का निधन काफी पहले हो गया बड़ी बहन व बड़े भाई के साथ रहता था चाईबासा : सदर थानांतर्गत टुंगरी स्थित होटल राज के बगल में रहने वाले छात्र शुभनाथ देवगम उर्फ पप्पू (21) ने रविवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर […]

विज्ञापन

टुंगरी का मामला. टाटा कॉलेज में इंटर का छात्र था शुभनाथ

माता-पिता का निधन काफी पहले हो गया
बड़ी बहन व बड़े भाई के साथ रहता था
चाईबासा : सदर थानांतर्गत टुंगरी स्थित होटल राज के बगल में रहने वाले छात्र शुभनाथ देवगम उर्फ पप्पू (21) ने रविवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुभनाथ टाटा कॉलेज चाईबासा में इंटर का छात्र था. बड़ा भाई प्रधान देवगम ने बताया कि रविवार की दोपहर घर के सभी लोग मधुबाजार स्थित सनातन धर्मशाला एक समारोह में गये थे.
शुभनाथ ने पढ़ाई की बात कह जाने से इन्कार कर दिया. शाम को घर लौटे तो एक कमरा अंदर से बंद था. उसे फोन लगाया, उसका फोन स्वीच ऑफ बताया. घर का दरवाजा धक्का देकर खोला, तो अंदर फांसी से झूल रहा था. हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शुभनाथ के पिता मारकंडों देवगम और मां कुंती कुई का निधन काफी पहले हो गया था. शुभनाथ को उसकी बड़ी दीदी यमुना देवगम और भाई प्रधान देवगम देखरेख करते थे. इस साल मैट्रिक के बाद उसने टाटा कॉलेज में इंटर में नामांकन लिया था. प्रधान ने कहा कि उसका छोटा भाई शुभनाथ चार-पांच दिनों से उदास रहता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola