संत अगस्तीन कॉलेज के एफिलिएशन पर रोक

Updated at : 29 Sep 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
संत अगस्तीन कॉलेज के एफिलिएशन पर रोक

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर को इस साल भी अस्थायी एफिलिएशन (संबद्धता) पर रोक लगा दी है. कॉलेज को पिछले साल भी विवि से एफिलिएशन नहीं मिला था. प्रतिकुलपति डॉ रणजीत सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कॉलेज पर सरकारी पैसों की हेराफेरी बताया है. इसके कारण […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर को इस साल भी अस्थायी एफिलिएशन (संबद्धता) पर रोक लगा दी है. कॉलेज को पिछले साल भी विवि से एफिलिएशन नहीं मिला था. प्रतिकुलपति डॉ रणजीत सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कॉलेज पर सरकारी पैसों की हेराफेरी बताया है.

इसके कारण फिलहाल एफिलिएशन पर रोक लगा दी गयी है. कॉलेज की बजट से लेकर तमाम कागजात की जांच की गयी है. कुछ कागजात में गड़बड़ी का संकेत मिला है. सरकार की अनुदान राशि में हेरा-फेरी हो सकती है. जब तक कॉलेज सभी कागजात दुरुस्त नहीं करता है, तबतक विवि की ओर से एफिलिएशन पर रोक रहेगी. हालांकि आगामी एफिलिएशन कमेटी की बैठक में एक बार फिर टीम की रिपोर्ट रखी जायेगा. गौरतलब हो कि संत अगस्तीन कॉलेज को विवि ने कई बार समय पर एफिलिएशन नहीं कराने के वजह से जुर्माना लगाया है.

यहां सात से आठ विषय में स्नातक (आर्ट्स) की पढ़ाई होती थी. इसमें साइंस के भी कुछ विषय शामिल है. कॉलेज को इस साल एफिलिएशन नहीं मिलने से नुकसान हो सकता है. कई विद्यार्थियों का नामांकन कॉलेज ने लिया है.

इंटरमीडिएट की होगी पढ़ाई
संत अगस्तीन कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होगी. यदि पुन: एक बार विवि ने एफिलिएशन नहीं दिया तो, मनोहरपुर क्षेत्र के एक मात्र डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई नहीं होगी. इसमें प्रत्येक साल एक हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन होता है. विवि ने यहां एक नये डिग्री कॉलेज की स्थापना किया है. जिसमें आर्ट्स व कॉमर्स विषय का नामांकन जारी है. संत अगस्तीन कॉलेज में डिग्री की पढ़ाई बंद होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो सकती है.
कुछ विषय पर मिला स्थायी एफिलिएशन : कॉलेज प्रशासन को कुछ विषय पर स्थायी एफिलिएशन मिल चुका है. इसमें छात्र नामांकन ले सकते हैं, लेकिन जो विषय पर अस्थायी एफिलिएशन प्राप्त है, उसमें कॉलेज नामांकन नहीं ले सकता है.
कॉलेज एक बार फिर कर सकता है आवेदन : कॉलेज प्रशासन के पास अब एक मात्र ही रास्ता बचा है. वह पहले अपने अंदरूनी लड़ाई खत्म करे. इसके बाद विवि से पुराने एफिलिएशन के लिये आवेदन करें. आवेदन के बाद पुन: एक बार एफिलिएशन कॉलेज को मिल सकता है. इसके लिये विलंब शुल्क कॉलेज को जमा करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola