बहनों ने उपवास रख करम राजा से भाइयों की दीर्घायु व पुत्र रत्न मांगा

चाईबासा/जगन्नाथपुर/नोवामुंडी/गुवा : पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को भादो एकादशी का करमा पर्व धूमधाम से मना. उरांव समुदाय के बहनों ने व्रत रखकर भाइयों की दीर्घायु व वंश आगे बढ़ाने के लिए स्वस्थ पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए करम गोसाईं (ईश्वर-धर्मेश) से कामना की. उपवास करने वाले छह कुंवारे लड़कों ने करमा डाल को श्रद्धा व […]
चाईबासा/जगन्नाथपुर/नोवामुंडी/गुवा : पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को भादो एकादशी का करमा पर्व धूमधाम से मना. उरांव समुदाय के बहनों ने व्रत रखकर भाइयों की दीर्घायु व वंश आगे बढ़ाने के लिए स्वस्थ पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए करम गोसाईं (ईश्वर-धर्मेश) से कामना की. उपवास करने वाले छह कुंवारे लड़कों ने करमा डाल को श्रद्धा व नियम के साथ काटकर नाचते-गाते करमा अाखाड़ा पर लेकर आये. यहां उपवास रखने वाली तीन कुंवारी लड़कियों को नेग नियम के साथ सुपुर्द किया.
घर के आंगन और आखड़ा में करमा डाल गाड़ कर पाहन ने पूजा-अर्चना की. अखाड़ा में मुर्गे की बलि के साथ पूजा-अर्चना हुई. पूजा के दौरान करमा व धरमा दो भाइयों की कहानी सुनायी गयी. रातभर मांदर की थाप पर करमा गीत पर बच्चे, बूढ़े, महिला-पुरुष, युवक-युवतियां नाचते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




