अजगर का हमला, 15 मिनट तक जद्दोजहद के बाद छुटी महिला

Updated at : 02 Sep 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
अजगर का हमला, 15 मिनट तक जद्दोजहद के बाद छुटी महिला

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया थानांतर्गत बालजोड़ी गांव के रोड़ेयेबासा टोला में शुक्रवार की सुबह छह बजे खेत में पानी बांधने गयी महिला सुमन गागराई (25) पर अजगर ने हमला कर दिया. करीब 15 मिनट के बाद महिला खुद को अजगर के चंगुल से बचाने में सफल रही. इस तरह महिला की जान बच गयी. महिला ने […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया थानांतर्गत बालजोड़ी गांव के रोड़ेयेबासा टोला में शुक्रवार की सुबह छह बजे खेत में पानी बांधने गयी महिला सुमन गागराई (25) पर अजगर ने हमला कर दिया. करीब 15 मिनट के बाद महिला खुद को अजगर के चंगुल से बचाने में सफल रही. इस तरह महिला की जान बच गयी. महिला ने बताया कि खेत के मेढ़ के गड्ढे के किनारे अजगर ने हमला किया.

इसके कारण वह गिर गयी. अजगर ने उसे लपेट लिया. यह देख सुमन ने कुदाल छोड़कर सांप की गर्दन पकड़ ली. वह उसे जोड़ लगाकर दबाने लगी. 15 मिनट तक सांप व सुमन में संघर्ष होता रहा. दम घुटता देख सांप ने पकड़ ढीली कर दी. इसके बाद सुमन वहां से भाग निकली. सुमन के पैर से लेकर कमर तक अंजगर के लपेटने कि निशान हैं. दो साल पहले गांव के सिकंदर गागराई पर अजगर ने हमला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola