क्या कंघी करते समय टूट रहे हैं बाल? बस अपनाएं ये 2 आसान तरीके, बाल दिखेंगे घने और शाइनी

Updated at : 25 Mar 2026 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Fall Control Tips

हेयर फॉल कंट्रोल टिप्स, फोटो: AI

क्या कंघी करते समय आपके बाल भी बहुत ज्यादा टूट रहे हैं? अपनाएं ये 2 आसान हेयर फॉल कंट्रोल टिप्स और पाएं घने, काले और शाइनी बाल. बालों का झड़ना रोकने का सबसे आसान तरीका जानें.

विज्ञापन

Hair Fall Control Tips: बालों का झड़ना आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गया है. अक्सर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि कंघी करते समय उनके ढेर सारे बाल टूटकर गिर रहे हैं. बालों के टूटने के पीछे गलत खान-पान, धूल-मिट्टी या बालों की सही देखभाल न करना हो सकता है. अगर आप भी अपने पतले होते बालों और हेयर फॉल से परेशान हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं 2 बहुत ही आसान और घरेलू तरीके, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ बालों का झड़ना रोक सकती हैं बल्कि उन्हें पहले से ज्यादा घना और शाइनी भी बना सकती हैं. ये नुस्खे इतने सरल हैं कि इन्हें आप घर पर ही आसानी से फॉलो कर सकती हैं. आइए जानते हैं इन जादुई तरीकों के बारे में.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं, तो ताजा एलोवेरा जेल लें और उसे अपने बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं. इसे 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें. एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें टूटने से रोकते हैं. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से बाल घने और चमकदार दिखने लगते हैं.

प्याज के रस का इस्तेमाल

बालों का झड़ना रोकने के लिए प्याज का रस सबसे असरदार माना जाता है. प्याज में सल्फर होता है, जो नए बाल उगाने और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है. एक प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और रुई की मदद से इसे अपनी जड़ों पर लगाएं. फिर 20 मिनट बाद किसी हल्के शैम्पू से बाल धो लें. इससे न सिर्फ बालों का टूटना बंद होगा, बल्कि बाल पहले से ज्यादा मोटे और मजबूत भी होंगे.

बालों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी बातें

  • गीले बालों में कभी भी कंघी न करें क्योंकि उस समय बाल सबसे कमजोर होते हैं.
  • बालों को धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें.
  • बाहर निकलते समय बालों को धूल और धूप से बचाने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करें.
  • अपनी डाइट में प्रोटीन और हरी सब्जियां शामिल करें.

ये भी पढ़ें: Scalp Health Tips: सिर्फ शैम्पू काफी नहीं, हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प की देखभाल करने का सही तरीका

ये भी पढ़ें: White Hair Remedy: सफेद बालों पर केमिकल वाली डाई लगाना भूल जाएंगे, बस चाय पत्ती के पानी में मिलाकर लगाएं ये चीज

ये भी पढ़ें: Dry Hair Remedies: मेहंदी लगाने के बाद बालों का रूखापन कैसे दूर करें? आजमाएं ये 3 जादुई नेचुरल मास्क

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola