''जबरन धर्मांतरण के लिए लाया बिल सांसद के गांव में नहीं हुआ धर्मांतरण''

चाईबासा : संयुक्त बिहार के समय जांटा गांव में चर्च व मिशन स्कूल है. इसके बावजूद सांसद लक्ष्मण गिलुवा के प्रयास से उनके गांव जांटा में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ. उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी उर्फ शुरू ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहीं. श्री शुरू ने कहा कि राज्य में जबरन […]
चाईबासा : संयुक्त बिहार के समय जांटा गांव में चर्च व मिशन स्कूल है. इसके बावजूद सांसद लक्ष्मण गिलुवा के प्रयास से उनके गांव जांटा में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ. उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी उर्फ शुरू ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहीं. श्री शुरू ने कहा कि राज्य में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए बिल लाया गया है. स्वेच्छा व खुशी से धर्मांतरण पर रोक नहीं है. बिल का मकसद धर्मांतरित आदिवासियों को दोहरा लाभ से वंचित करना है़. मौके पर चुम्बरू चातोम्बा, दिनेश यादव, नारायण पाडेया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




