रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस 300 स्थानों से हटेगा अतिक्रमण

चक्रधरपुर : रेलवे प्रशासन ने रेलभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चक्रधरपुर के पोटरखोली के 300 झुग्गियों व सात दुकानों को नोटिस दिया है. साथ ही सात दिन में रेल भूमि से स्वत: अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है. वहीं सात दुकानों को भी यथाशीघ्र अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है. नोटिस देने गये […]
चक्रधरपुर : रेलवे प्रशासन ने रेलभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चक्रधरपुर के पोटरखोली के 300 झुग्गियों व सात दुकानों को नोटिस दिया है. साथ ही सात दिन में रेल भूमि से स्वत: अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है. वहीं सात दुकानों को भी यथाशीघ्र अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है. नोटिस देने गये रेलवे विभाग के इंजीनियरों को पोटरखोली के अधिकांश झुग्गी व झोपड़ी बंद मिले. जिससे झोपड़ियों व दुकानों के बाहर नोटिस लगा दिया गया. वहीं दूसरी ओर,
रेलवे का नोटिस मिलते ही झुग्गी व झोपड़ी वासियों में दहशत है. पोटरखोली के कई झोपड़ियों को लोगों ने स्वत: खाली कर दिया है. जबकि दुकानें बंद कर दी गयी है. रेलवे के इंजीनियरों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के लिए पोटरखोली कॉलोनी का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




