रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस 300 स्थानों से हटेगा अतिक्रमण

Updated at : 02 Sep 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस 300 स्थानों से हटेगा अतिक्रमण

चक्रधरपुर : रेलवे प्रशासन ने रेलभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चक्रधरपुर के पोटरखोली के 300 झुग्गियों व सात दुकानों को नोटिस दिया है. साथ ही सात दिन में रेल भूमि से स्वत: अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है. वहीं सात दुकानों को भी यथाशीघ्र अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है. नोटिस देने गये […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे प्रशासन ने रेलभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चक्रधरपुर के पोटरखोली के 300 झुग्गियों व सात दुकानों को नोटिस दिया है. साथ ही सात दिन में रेल भूमि से स्वत: अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है. वहीं सात दुकानों को भी यथाशीघ्र अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है. नोटिस देने गये रेलवे विभाग के इंजीनियरों को पोटरखोली के अधिकांश झुग्गी व झोपड़ी बंद मिले. जिससे झोपड़ियों व दुकानों के बाहर नोटिस लगा दिया गया. वहीं दूसरी ओर,

रेलवे का नोटिस मिलते ही झुग्गी व झोपड़ी वासियों में दहशत है. पोटरखोली के कई झोपड़ियों को लोगों ने स्वत: खाली कर दिया है. जबकि दुकानें बंद कर दी गयी है. रेलवे के इंजीनियरों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के लिए पोटरखोली कॉलोनी का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.

खाली पड़े र्क्वाटरों पर अवैध कब्जा को लेकर रेलवे सख्त:
रेलवे कॉलोनियों के रिक्त पड़े र्क्वाटरों पर अवैध कब्जा को लेकर भी रेलवे प्रशासन गंभीर है. इस मामले में रेलवे अधिकारियों की एक टीम बनायी गयी है. यह टीम कॉलोनियों में रेलवे के खाली र्क्वाटरों का जांच करेगी. साथ ही रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजी जायेगी. रेलवे का मानना है कि रेलवे के खाली र्क्वाटरों व अयोग्य र्क्वाटरों में अवैध कब्जा है. जो रेलवे का पानी व बिजली एवं अन्य सुविधा ले रहा है. इस पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola