निमोनिया से विद्युत टेक्नीशियन की मौत

Updated at : 01 Sep 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
निमोनिया से विद्युत टेक्नीशियन की मौत

चक्रधरपुर : आरइ कॉलोनी निवासी विद्युत टेक्नीशियन-वन में कार्यरत अरविंद कुमार की टीएमएच में मौत हो गयी. वह निमोनिया बीमारी से पीड़ित थे. बुधवार की रात 9 बजे टीएमएच जमशेदपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तीन दिन तक रेलवे अस्पताल में […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : आरइ कॉलोनी निवासी विद्युत टेक्नीशियन-वन में कार्यरत अरविंद कुमार की टीएमएच में मौत हो गयी. वह निमोनिया बीमारी से पीड़ित थे. बुधवार की रात 9 बजे टीएमएच जमशेदपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तीन दिन तक रेलवे अस्पताल में इलाज किया गया.

इसके बाद टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. टीएमएच में तुरंत आइसीयू में भर्ती किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. अरविंद कुमार आरइ कॉलोनी सब स्टेशन (इस्ट) में टेक्नीशियन-वन पर कार्यरत थे. सूचना पाकर विद्युत विभाग में मातमी माहौल है. उनकी निधन पर विद्युत कर्मियों ने दो मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola