कौशल कुमार ठाकुर स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Updated at : 15 Aug 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
कौशल कुमार ठाकुर स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व कौशल कुमार ठाकुर स्मारक दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. मुख्य अतिथि सत्यम बिल्डर्स के निदेशक विनय कुमार ठाकुर ने फुटबॉल में किक मार कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. उद्घाटन से पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व कौशल कुमार ठाकुर को दो मिनट मौन […]

विज्ञापन

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व कौशल कुमार ठाकुर स्मारक दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. मुख्य अतिथि सत्यम बिल्डर्स के निदेशक विनय कुमार ठाकुर ने फुटबॉल में किक मार कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. उद्घाटन से पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व कौशल कुमार ठाकुर को दो मिनट मौन रखकर खिलाड़ियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की. एसएसए मैदान में खेले गये उद्घाटन मैच दिकू टीम बासा टोंटो और जन कल्याण क्लब तोलगोसाई के बीच खेला गया.

प्रतियोगिता के ग्रुप (ए) में जनकल्याण क्लब तोलगोइसाई, ग्रुप (बी) में नाइन स्टार क्लब पाताहातू, ग्रुप (सी) में टीपी पंचायत टीम तथा ग्रुप (डी) में यूसी केसी बासा की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच का फाइनल 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे खेला जायेगा. समापन के मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल होंगे. इस प्रतियोगिता में ओएफए नदीपार, आदिवासी हो महासभा टीम, बीपीएमसी उलीहातु, पोटो वारियर्स, नाइन स्टार पाताहातु, दीवाना क्लब सिकुरसाई, टीपी पंचायत टीम, बांधटोला क्लब आमला टोला, फुटबाॅल क्लब, रघुरेंज क्लब, केआरबी गालूबासा, झारखंड देंगा आबुआ, यूसीकेसी बासा, वंडर बॉयज क्लब ने भाग लिया. इस अवसर पर वकील खान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola