सीनेट हॉल में मनेगा स्थापना दिवस विवि का मान बढ़ाने वाले छात्र होंगे सम्मानित

Updated at : 11 Aug 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
सीनेट हॉल में मनेगा स्थापना दिवस विवि का मान बढ़ाने वाले छात्र होंगे सम्मानित

तैयारी में जुटी आयोजन कमेटी चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का नौवां स्थापना दिवस 13 अगस्त को है. इसे लेकर विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस […]

विज्ञापन

तैयारी में जुटी आयोजन कमेटी

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का नौवां स्थापना दिवस 13 अगस्त को है. इसे लेकर विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम सीनेट हॉल में होंगे. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. टीआरएल विभाग को नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
अन्य स्थानों पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों को विवि की ओर से सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुक्त व सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा होंगे. इनके अलावा आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थानी विधायक व जाने-माने बुद्धिजीवी होंगे. बैठक में आयोजन कमेटी में शामिल टाटा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो कस्तुरी बोयपाई, डॉ एसपी मंडल, डॉ आरएस दयाल, महिला कॉलेज की प्रचार्या डॉ शैलबाला दास, डॉ कारू माझी, सुभाष महतो व अन्य उपस्थित थे.
नौवां स्थापना दिवस होगा ऐतिहासिक
स्थापना दिवस के लिये गठित कमेटी के मुताबिक विवि का नौवां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा. इसमें कई नये रूप दिया गया है. कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola