डायन के संदेह में वृद्धा की गला दबा कर हत्या कुमारडुंगी

Updated at : 10 Aug 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
डायन के संदेह में वृद्धा की गला दबा कर हत्या कुमारडुंगी

चाईबासा : डायन के संदेह में जुनाय सिंकु (60) की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना कुमारडुंगी थानांतर्गत खंडकोरी गांव के हाटसाई की है. पुलिस ने आरोपी नारायण सिंकु को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतका के पुत्र बुधराम सिंकु ने बताया कि सोमवार को गांव […]

विज्ञापन

चाईबासा : डायन के संदेह में जुनाय सिंकु (60) की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना कुमारडुंगी थानांतर्गत खंडकोरी गांव के हाटसाई की है. पुलिस ने आरोपी नारायण सिंकु को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतका के पुत्र बुधराम सिंकु ने बताया कि सोमवार को गांव में गोम्हा पर्व था. रात में खाना खा कर घर के बरामदे में उसकी छोटी मां जुनाय सिंकु सो गयी. आधी रात को गांव का नारायण सिंकु आया और उसकी मां की गला दबा कर हत्या कर दी.

इसके बाद नारायण सिंकु अपने ससुराल खड़बंध भाग गया. उन्होंने बताया कि नारायण सिंकु के बच्चे एक सप्ताह से बीमार थे. उन्हें ठीक कराने के लिये वह पूजा पाठ करा रहा था. उसके बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे. पूजा कराने के बाद भी बच्चे अच्छे नहीं हुए. इसके बाद नारायण सिंकु ने उसकी मां जुनाय पर डायन का आरोप लगाना शुरू कर दिया. बुधराम सिंकु ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे घटना की जानकारी ग्रामीण मुंडा कृष्णा सिंकु को दी गयी.
इसके बाद मुंडा के साथ सुबह 10 बजे थाना पहुंचे. घटना की जानकारी पुलिस को दी. दोपहर में पुलिस पहुंची. उन्होंने बताया कि उसकी दो मां थी. बुधराम जानो सिंकु की बेटा है. उसकी मां जानो सिंकु के निधन होने के बाद उसके पिता लखन सिंकु ने जुनाय सिंकु से दूसरी शादी की. उन्होंने बताया कि उसकी छोटी मां जुनाय सिंकु की कोई संतान नहीं है. उसकी मां जानो और पिता लखन की मौत हो गयी है.
खंडकोरी गांव के हाटसाई की घटना
पुलिस ने आरोपी नारायण सिंकु को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola