नियमित व न्यूनतम मजदूरी मिले, सेवामुक्त की साजिश
Updated at : 09 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों पर संयोजिका-उप संयोजिकाओं ने दिया धरना, कहा चाईबासा : सरकारी स्कूलों में एमडीएम बनाने वालीं संयोजिका व उप संयोजिकाओं ने नौ सूत्री मांगों पर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रही संयोजिका-उप संयोजिका को नियमित करने के […]
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों पर संयोजिका-उप संयोजिकाओं ने दिया धरना, कहा
चाईबासा : सरकारी स्कूलों में एमडीएम बनाने वालीं संयोजिका व उप संयोजिकाओं ने नौ सूत्री मांगों पर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रही संयोजिका-उप संयोजिका को नियमित करने के बजाय सेवामुक्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. कम संख्या के कारण जिस तरह स्कूल के बच्चों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है.
उसी तर्ज पर संयोजिका और उप संयोजिका की सेवा को दूसरे स्कूलों में कर बरकरार रखा जाय. मुख्य संरक्षक मनोज कुमार सरदार ने कहा कि रसोइया इतने दिनों से स्कूल में मिड डे मील द्वारा सेवा प्रदान कर रही है. इसलिए इनका न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित किया जाय. इसी तरह से संयोजिका और उप संयोजिका का मानदेय भी सुनिश्चित किया जाय.
संरक्षक देवनाथ सिंह सरदार ने कहा कि स्कूल में काम करते समय किसी भी तरह की दुर्घटना होने या अनहोनी होने पर मुफ्त सरकारी इलाज और बीमा का लाभ किया जाय. 12 महीना कार्य का मानदेय और मातृत्व अवकाश दिया जाय. साथ ही भोजन बनाने के लिए गैस सिलिंडर दिया जाये. धरना-प्रदर्शन को संघर्ष समिति के मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जानकी पिंगुआ, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवगम, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष रानी गागराई और अन्य संयोजिका उप संयोजिका ने संबोधित किया. मौके पर सुखमति सोय, कमलावंति बिरुवा, श्रीमी देवी, प्रिंसी कुई, सुजनी देवगम, कुंती टुडू, निर्मला गोप, पूनम बिरुवा, पदमनी कुई, जानकी तामसोय, उषा देवी, असाई बोयपाई सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




