मटीरियल के नाम पर पैसे निकाले निर्माण स्थल पर नहीं भेजी सामग्री

Updated at : 01 Aug 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
मटीरियल के नाम पर पैसे निकाले निर्माण स्थल पर नहीं भेजी सामग्री

बकरी शेड में घपला के आरोपी मुखिया व वेंडर गये जेल चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने बकरी शेड निर्माण में अनियमितता के आरोपी गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया मदन हांसदा व वेंडर सिंगराय जोंको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मालूम हो कि चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको ने उन दोनों पर बकरी […]

विज्ञापन

बकरी शेड में घपला के आरोपी मुखिया व वेंडर गये जेल

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने बकरी शेड निर्माण में अनियमितता के आरोपी गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया मदन हांसदा व वेंडर सिंगराय जोंको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मालूम हो कि चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको ने उन दोनों पर बकरी शेड निर्माण में भारी गड़बड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था. मुखिया मदन हांसदा परे 22 बकरी शेडों के निर्माण में अनियमतता बरतते हुए पांच से छह लाख रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप है. इसी तरह वेंडर सिंगराय जोंकों द्वारा लगभग सात
लाख रुपये की गड़बड़ी किये जाने का आरोप है. वेंडर ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त मटीरियल के नाम पर राशि की निकासी की, लेकन समय पर मटीरियल निर्माण स्थल पर उपलब्ध नहीं कराया, जिसके कारण बकरी शेड का निर्माण नहीं हो सका. इस मामले में केनके के मुखिया गुरुचरण हांसदा को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस उपाधीक्षक सकलदेव राम ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व मनरेगा अधिनियम के तहत उन्हें जेल भेज गया है.
मुखिया मदन हांसदा पर 22 बकरी शेडों के निर्माण में पांच से छह लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप है
वेंडर सिंगराय जोंकों पर भी सात लाख का है आरोप
पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola