शहरी क्षेत्र में शामिल होंगी तीन पंचायतें

Updated at : 01 Aug 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में शामिल होंगी तीन पंचायतें

मनोहरपुर नगर पंचायत बनाने को डीसी को भेजा प्रस्ताव मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत, नंदपुर पंचायत व रायकेरा पंचायत का उंधन गांव होंगे शामिल प्रस्तावित नगर पंचायत का कुल क्षेत्रफल 19.84 वर्ग किमी मनोहरपुर : मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज हो गयी है. इसको लेकर प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी […]

विज्ञापन

मनोहरपुर नगर पंचायत बनाने को डीसी को भेजा प्रस्ताव

मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत, नंदपुर पंचायत व रायकेरा पंचायत का उंधन गांव होंगे शामिल
प्रस्तावित नगर पंचायत का कुल क्षेत्रफल 19.84 वर्ग किमी
मनोहरपुर : मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज हो गयी है. इसको लेकर प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी है. संभव है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व नगर पंचायत की घोषणा सरकार द्वारा कर दी जायेगी. मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र में शामिल होने वाले क्षेत्रफल में तीन पंचायत को शामिल किया गया है. जिसमें मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत, नंदपुर पंचायत एवं रायकेरा पंचायत का उंधन गांव शामिल है. मनोहरपुर को नगर पंचायत बनाने की खबर से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है.
नगर पंचायत के लिए प्रखंड कार्यालय से एक प्रस्ताव भी उपायुक्त को भेजा गया है. प्रस्तावित नगर पंचायत का कुल क्षेत्रफल 19.84 वर्ग किमी है. नगर पंचायत की कुल आबादी 17,562 है. नगर पंचायत में कृषि कार्य में शामिल लोग 25 प्रतिशत है, जबकि गैर कॄषि कार्य में संलग्न लोगों का प्रतिशत 75 है.
क्या होगा फायदा
मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल करने पर इन क्षेत्रों में विकास की रफ्तार में तेजी आयेगी. साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य किए जायेंगे. स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पीडीएस आदि विभागों का संचालन व क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जायेगा. कुल मिलाकर विकास कार्यों में तेजी आयेगी. यहां नगर पंचायत चुनाव के तहत जनप्रतिनिधि का चयन होगा.
डीसी को भेजा प्रस्ताव:
प्रस्तावित मनोहरपुर नगर पंचायत को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा गया है. जिसमें सभी आवश्यक तथ्यों का समावेश है. सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है.
-जीतेंद्र कुमार पांडे, बीडीओ, मनोहरपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola