विकास कार्यों को ईमानदारी से पूरा करायें : उपप्रमुख
Updated at : 29 Jul 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

उपप्रमुख संजय बारिक ने पट्टाजैंत पंचायत की योजनाएं देखी जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर उपप्रमुख संजय बारिक ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर प्रखंड की पट्टाजैंत पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति देखी. श्री बारिक ने पंचायत सेवक व रोजगार सेवकों को कहा कि विकास कार्य ईमानदारी से करें. किसी प्रकार की शिकायत मिली, तो कार्रवाई में देर नहीं […]
विज्ञापन
उपप्रमुख संजय बारिक ने पट्टाजैंत पंचायत की योजनाएं देखी
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर उपप्रमुख संजय बारिक ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर प्रखंड की पट्टाजैंत पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति देखी. श्री बारिक ने पंचायत सेवक व रोजगार सेवकों को कहा कि विकास कार्य ईमानदारी से करें. किसी प्रकार की शिकायत मिली, तो कार्रवाई में देर नहीं लगेगी. उन्होंने पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ मिलकर समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने कहा कि पेंशन व जाति, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी समय लग रहा है.
उपप्रमुख बारिक ने पंचायत सेवक कोलाई बानरा व रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को प्रखंड का चक्कर न लगाना पड़े. इसके लिए पंचायत भवन में प्रतिदिन बैठें. मौके पर पट्टाजैंत मुखिया राई भूमिज, सियालजोड़ा मुखिया राजकुमार बानरा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




