बाजार बंद, नहीं चले वाहन

मनोहरपुर/आनंदपुर : गुरुवार को माओवादियों के झारखंड बंद का असर मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला. मनोहरपुर बाजार बंद रहा. सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में ताले लटकते रहे. वाहन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हुई. लंबी दूरी की बसें पड़ाव स्थल पर खड़ी रहीं. इसके साथ ही चिरिया,जराईकेला, गुवा, जामदा, बड़बिल […]
मनोहरपुर/आनंदपुर : गुरुवार को माओवादियों के झारखंड बंद का असर मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला. मनोहरपुर बाजार बंद रहा. सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में ताले लटकते रहे. वाहन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हुई. लंबी दूरी की बसें पड़ाव स्थल पर खड़ी रहीं. इसके साथ ही चिरिया,जराईकेला, गुवा, जामदा, बड़बिल आदि क्षेत्रों में वाहन नहीं चले. हालांकि बंद से रेलवे मुक्त रहा. ट्रेनों का परिचालन सामान्य ढंग से हुआ. लेकिन यात्रियों की संख्या कम रही.
इस दौरान चिरिया बाजार पूरी तरह से बंद रहा. बैंक व सेल कार्यालय भी बंद रहे. सुबह मजदूर काम के लिए दुबिल माइंस गये पर वापस लौटना पड़ा. चिरिया माइंस से अयस्क लदे वाहन नहीं चले. आनंदपुर में भी बंद प्रभाव देखा गया. यहां भी दुकान, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय नहीं खुले. ग्रामीण वाहन नहीं चलने के कारण बाइक से जरूरी काम निपटाये. ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बंद रहे. हालांकि इस दौरान किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




