देश को लूट रही भाजपा, विपक्ष करेगा सीएम का घेराव : बलमुचु

Updated at : 12 Jun 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
देश को लूट रही भाजपा, विपक्ष करेगा सीएम का घेराव : बलमुचु

चाईबासा : भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार देश को लूट रही है. देश व राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. ऐसे में राज्य का विकास संभव नहीं है. उक्त बातें राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने रविवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहीं. उन्होंने कहा कि विपक्ष जल्द मुख्यमंत्री का रांची […]

विज्ञापन

चाईबासा : भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार देश को लूट रही है. देश व राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. ऐसे में राज्य का विकास संभव नहीं है. उक्त बातें राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने रविवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहीं. उन्होंने कहा कि विपक्ष जल्द मुख्यमंत्री का रांची में घेराव करेगा. बैंकों से पैसा निकासी व जमा करने पर खाते से पैसे कट रहे हैं. गैस सब्सिडी के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है. दिन पर दिन गैस सिलिंडर की कीमत में वृद्धि हो रही है.

एक गैस सिलिंडर की कीमत आठ सौ रुपये हो गयी है. सबका साथ, सबका विकास धोखेबाजी है. झारखंड के गांव का विकास नहीं हुआ है. लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. गांव में अच्छी सड़क नहीं है. मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष चांदमुनी बलमुचु, कृष्णा सोय सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola