गर्ल्‍स में कावेरी व ब्वॉयज में सचिन विजेता

Published at :23 Mar 2014 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
गर्ल्‍स में कावेरी व ब्वॉयज में सचिन विजेता

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ की ओर से विश्व वानकी दिवस पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के गर्ल्‍स एकल में कुमारी कावेरी नायक तथा ब्वॉयज वर्ग में सचिन कुमार विजेता रहे. कुमारी कदमा बानरा तथा बाबूलाल बारी उप विजेता बने. गर्ल्‍स वर्ग के युगल प्रतियोगिता में कुमारी कदमा बारना व नेहा कुमारी विजेता तथा […]

विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ की ओर से विश्व वानकी दिवस पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के गर्ल्‍स एकल में कुमारी कावेरी नायक तथा ब्वॉयज वर्ग में सचिन कुमार विजेता रहे. कुमारी कदमा बानरा तथा बाबूलाल बारी उप विजेता बने. गर्ल्‍स वर्ग के युगल प्रतियोगिता में कुमारी कदमा बारना व नेहा कुमारी विजेता तथा कुमारी विभा महतो व नेहा महन्ती उप विजेता बने. पुरुष वर्ग के युगल प्रतियोगिता में लतीफ कुमार साहू व केतन किशोर ने विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. एसआर नाटेश व बाबूलाल बारी उपविजेता रहे.

बेस्ट प्लेयर ऑफ जूनियर टूर्नामेंट का पुरस्कार राहेन राज जोशी तथा विकास मुमरू को दिया गया. जूनियर प्लेयर टूर्नामेंट में इमारनुवल कुजूर तथा यशवर्धन जोशी ने दमदार प्रदर्शन किया. विजयी खिलाड़ियों को सीआरपीएफ डीआइजी अशोक सम्याल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी, डीएफओ एसआर नाटेश, सांगा, अशोक, सोहन मुंधड़ा, शिवरतन जोशी, रेंजर गणोश प्रसाद, अशोक जोशी, राजेश बारी, सुशक्ति पूर्ति, पॉल विजय कुजूर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola