ePaper

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated at : 12 Aug 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर युवक की मौत

जलडेगा की घटना

विज्ञापन

जलडेगा.

प्रखंड के ओड़गा ओपी अंतर्गत ढेलसेरा के पास रविवार की शाम लगभग छह बजे ढेलसेरा बरटोली निवासी 18 वर्षीय सिन्हा कच्छप (पिता- स्व जलेश्वर कच्छप) की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सिन्हा कच्छप और उसके दो दोस्त नवनिर्मित फाटक के पास घूम रहे थे. इस दौरान एक रेल लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी. दूसरी रेल लाइन पर उक्त युवक पार हो रहा था. इस बीच एल्लेपी एक्सप्रेस युवक को रौंदते हुए निकल गयी. युवक हेडफोन लगाया हुआ था, जिससे रेल की आवाज नहीं सुनायी दी. घटना की जानकारी मिलते ओड़गा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola