युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

यूडी केस दर्ज
विज्ञापन
कोलेबिरा.
कोलेबिरा थाना के कोंबाकेरा मोरहाटोली गांव में युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार संजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. सोमवार की रात 10 बजे वह अपने घर से निकल पड़ा. जब परिजनों को पता चला कि वह अचानक रात 10 बजे घर से निकल गया है, तो परिजन उसे इधर-उधर खोजने लगे. किंतु उसका कहीं अता-पता नहीं चला. इस दौरान रात लगभग दो बजे के आसपास परिजनों ने घर के बगल करंज के पेड़ में संजय सिंह को फांसी पर झूलता हुआ देखा. संजय ने गमछा से अपने गले को लपेट कर फांसी लगा ली थी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोलेबिरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम करा कर परिजन के हवाले कर दिया. इस संबंध में कोलेबिरा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










