शहीद विलियम लुगून स्मृति वार्षिक मेला 26 फरवरी को

Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Jan 2026 6:24 PM

विज्ञापन

जलडेगा विलियम लुगून चौक में शहीद विलियम लुगून युवा मोर्चा के तत्वावधान में बैठक झारखंड आंदोलनकारी आनंद सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

जलडेगा: जलडेगा विलियम लुगून चौक में शहीद विलियम लुगून युवा मोर्चा के तत्वावधान में बैठक झारखंड आंदोलनकारी आनंद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को एक दिवसीय शहीद विलियम लुगून स्मृति वार्षिक मेला का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए मेला समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष इरेनियुस लुगुन, सचिव मुंगेशवर साहु, कोषाध्यक्ष रेयाड़न लुगुन को बनाया गया.तय किया गया कि 26 फरवरी को सुबह आठ बजे शहीद के कब्र स्थल पर सामुहिक प्रार्थना के साथ मेले की शुरुआत की जायेगी. मेला में झारखंड की पारंपरिक लोक नृत्य जदुरा,डमकच, तिरदांजी, कुर्सी रेस, घड़ा फोड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया. रात्रि में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बैठक में पूर्व मुखिया जयमिला लुगून, सुभाष साहु, चतुर बड़ाईक, हेमशरण सिंह,अमर तोपनो, बुधराम बड़ाईक, ढोलो सिंह, निकोलस लुगून, अजय लुगून, अनिल कंडुलना, अनमोल लुगून, सुरज नाग, सुधीर लुगून सहित अन्य लोग मौजूद थे. जिप सदस्य ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण सिमडेगा. जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने विभिन्न टोला-मुहल्लों में जाकर कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखी. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे, यही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे. उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं. मौके पर उर्मिला केरकेट्टा, संगीता देवी, अगुस्ता कुल्लू, रोहित तिर्की, शाहिल तिर्की आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola