अनिंयत्रित टेंपो पेड़ से टकरायी, नौ लोग घायल

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
अनिंयत्रित टेंपो पेड़ से टकरायी, नौ लोग घायल

बानो-कोलेबिरा रोड मे अनुपम पेट्रोल पंप के समीप अनियत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

बानो. बानो-कोलेबिरा रोड मे अनुपम पेट्रोल पंप के समीप अनियत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गयी. घटना मे नौ लोग घायल हो गये. घटना लगभग दिन के ग्यारह बजे की है. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया. घायलों में दिनेश नायक 38 वर्ष, नीतुरानी खेस्स 28 वर्ष, शनियारो 40 वर्ष, दिप्ती खेस्स 28 वर्ष, साहिबा बेगम 20 वर्ष, सलीम डांग 40 वर्ष, पिंकी प्रवीण 32 वर्ष, साजदा खातुन नौ वर्ष, अबुल खान 36 वर्ष शामिल हैं. जिसमें दो लोगो दिनेश नायक व सलीम डांग की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बानो से सवारी लेकर टेंपो कोलेबिरा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में चालक ने अनुपम पेट्रोल पंप के समीप नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो पेड़ से जा टकरायी. घटना के बाद घटनास्थल में अफरा तफरी मच गयी. अनुपम फ्यूल सेंटर के संचालक भुवन तिजेंद्र यादव व एएसआइ शंकर बखला व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बानो सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मे भर्ती कराया गया. पुलिस ने टेंपो को जब्त कर थाने ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola