61 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
61 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने छापामारी अभियान के दौरान 61 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 17 एसआइएम:4-जब्त गांजे के साथ अनुमंडल पदाधिकारी कोलेबिरा. अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने छापामारी अभियान के दौरान 61 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार अहले सुबह कोलेबिरा में छापामारी अभियान चला रहे थे. इसी क्रम में लरबा-शिवनाथपुर सड़क पर शिवनाथपुर की ओर से आ रहे एक सफेद रंग की कार रोका. जांच के दौरान कार की डिक्की से गांजा के दो-दो किलो के 30 बंडल एवं एक किलो का एक बंडल कुल 61 किलो गांजा बरामद किया गया. जिसकी कीमत लगभग छह लाख आंकी गयी. इस दौरान कार में सवार दो तस्कर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी संजय कुमार दास एवं उत्तर प्रदेश के ही जौनपुर निवासी आकाश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के संबंध में एसडीएम ने बताया कि उन्हें कोलेबिरा में अवैध बालू के खनन के संबंध में शिकायत मिली थी. इस शिकायत पर रविवार अहले सुबह शिवनाथपुर लरबा सड़क पर छापामारी अभियान चला रहे थे. इस दौरान एक कार से गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola