शैक्षणिक भ्रमण पर ओड़िशा गयी नर्सिंग की छात्राएं

शैक्षणिक भ्रमण पर ओड़िशा गयी नर्सिंग की छात्राएं
बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर गयी. भ्रमण में कुल 50 नर्सिंग छात्राएं समेत 10 सदस्यीय टीम शामिल हैं. तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को ओड़िशा के पूरी , कोणार्क तथा भुवनेश्वर का भ्रमण कराया जायेगा. शैक्षणिक भ्रमण से संस्थान की छात्राओं को समीपवर्ती राज्य ओड़िशा के रहन-सहन, स्वास्थ्य के प्रति सजगता तथा वहां से जुड़ी विभिन्न संस्कृतियों के साथ प्राचीनतम इमारतों के बारे में जानकारी दी जायेगी. संस्थान के निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी संस्थान की छात्राओं को इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है. भ्रमण में संस्थान के सचिव निभा मिश्रा, कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, लेक्चरर कविता कुमारी, ट्यूटर वंदना धनवार, वार्डेन मटिल्डा तिर्की समेत संस्थान के कई कर्मचारी शामिल हैं. संस्थान की प्राचार्या एरेन बेक, एएनएम प्राचार्या निशि डुंगडुंग,लीलावती साहू ने शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदा किया.
नामांकन 26 फरवरी व एक मार्च को
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में मुझे कुछ करना है संस्था में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर नामांकन 26 मार्च से शुरू होगा. 26 मार्च को दिलीप इलेक्ट्रॉनिक्स लचरागढ़ व एक मार्च को अलर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक नामांकन होगा. इंडियन आर्मी होमगार्ड व कक्षपाल भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










