ePaper

पांच किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

Updated at : 02 Apr 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
पांच किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

गुप्ता बस से बरामद हुआ गांजा

विज्ञापन

सिमडेगा. ओड़िशा व झारखंड के बॉर्डर पर खम्हनटांड़ में तलाशी के दौरान गुप्ता बस से पांच किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि राउरकेला की ओर से गुप्ता बस में गांजा की तस्करी की जा रही है. इस सूचना के आधार पर खम्हनटांड़ के पास मुख्य पथ पर गुप्ता बस को सुबह में रोक तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान पांच किलो गांजा बरामद किया गया. गांजा के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इधर, एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गये दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola