पेड़ की डाली गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दोनों परिवारों के समक्ष सिर छुपाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है
विज्ञापन
कोलेबिरा.
कोलेबिरा पंचायत के पुजारटोली में पीपल पेड़ की डाली टूटकर गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे पुजारटोली में पीपल पेड़ की बड़ी डाली राकेश नायक और भरत नायक के घर पर गिरी. जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गये. घर क्षतिग्रस्त होने से दोनों परिवारों के समक्ष सिर छुपाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. राकेश नायक और भरत नायक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया अंजना लकड़ा प्रभावित परिवारों से मिलीं. हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










