पॉस्को एक्ट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भेजे गये जेल
विज्ञापन
सिमडेगा.
पॉस्को एक्ट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आर्मी का जवान भी बताया जा रहा है. पॉस्को एक्ट के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद उक्त मामले में जांच पड़ताल के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी के नाम शशि डुंगडुंग करंगागुड़ी निवासी व अभय कुजूर नानेसेरा निवासी है. यह जानकारी प्रेस काॅन्फ्रेंस कर एसडीपीओ पवन कुमार ने दी. श्री कुमार ने बताया कि पॉस्को एक्ट के मामले में साक्ष्य और डीएनए के आधार पर आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. एसडीपीओ पवन कुमार ने दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इधर पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध धारा 376 तथा कांड को छुपाने के मामले में धारा 21 लगायी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










