हादसे के बाद ट्रेलर लेकर भागा चालक, पुलिस ने ऐसे पीछा कर दबोचा; एक की गयी जान
मामले की जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में सड़क दुर्घटना के बाद फरार ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.
सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद फरार ट्रेलर चालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. घटना 18 अगस्त की शाम करीब 8.15 बजे सिमडेगा थाना क्षेत्र के प्रिंस चौक के पास हुई.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, सोनार टोली स्थित गैरेज में लेथ मशीन का काम करने वाले रामरतन राय (49), निवासी बेहर, थाना झांझरपुर, जिला मधुबनी (बिहार), होटल से खाना खाकर पैदल अपने आवास सोनार टोली लौट रहे थे. इसी दौरान मेन रोड पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर संख्या NL01K7013 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रामरतन राय को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रेलर का पीछा किया और सिमडेगा थाना क्षेत्र के अरानी के पास ट्रेलर को चालक समेत पकड़ लिया.
मामले में वादी मनोज कुमार, निवासी सोनार टोली, के फर्दबयान के आधार पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 114/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026, धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गिरफ्तार चालक की पहचान साधु गोप (58 वर्ष), पिता स्व. पौलु गोप, निवासी डिमना रोड नंबर-3, रिपीट कॉलोनी, थाना एमजीएम, जिला जमशेदपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
ये भी पढ़ें: GNM नर्सिंग एग्जाम के फाइनल रिजल्ट के दिन ही जिंदगी की आखिरी परीक्षा हार गईं निशि ममता लकड़ा
ये भी पढ़ें: 11th-13th JPSC: 342 अफसरों की नौकरी का क्या होगा? JPSC पर हाईकोर्ट के स्टे से नया मोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए